main page

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा! एक्टर के पिता ने कहा- सब ठीक रहा तो जल्दी कर देंगे

Updated 01 February, 2022 10:25:53 AM

तेजस्वी प्रकाश ''बिग बॉस 15'' की विनर बन चुकी है। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी का रिलेशनशिप चर्चा का विषय रहा। शो में दोनों कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्यार हो गया। करण और तेजस्वी को शो में रोमांटिक होते हुए भी देखा गया था। दोनों के रिश्ते को परिवार ने भी मंजूरी दे दी है। करण के पिता ने तेजस्वी को परिवार का दिल कहा था। शो खत्म हो गया है अब दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। ये बात खुद करण के पापा ने कही है।

मुंबई. तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' की विनर बन चुकी है। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी का रिलेशनशिप चर्चा का विषय रहा। शो में दोनों कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्यार हो गया। करण और तेजस्वी को शो में रोमांटिक होते हुए भी देखा गया था। दोनों के रिश्ते को परिवार ने भी मंजूरी दे दी है। करण के पिता ने तेजस्वी को परिवार का दिल कहा था। शो खत्म हो गया है अब दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। ये बात खुद करण के पापा ने कही है।

Bollywood Tadka
दरअसल, सोशल मीडिया पर करण के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण के पापा पेपराजी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। पेपराजी करण के पिता से पूछते हैं, 'तेजस्वी और करण के रिश्ते को तो मंजूरी दे दी है लेकिन अब शादी के बारे में क्या सोचा है आप लोगों ने? इस पर अभिनेता के पिता कहते हैं, 'सब ठीक रहा तो जल्दी कर देंगे शादी।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें 'बिग बॉस 15' में जब फैमिली वीक हुआ था। तब घर के सभी सदस्यों के परिवार वालों ने वीडियो कॉल के जरिए सबसे बात की थी। इस दौरान करण ने तेजस्वी को अपने पेरेंट्स से मिलवाया था। उस दौरान करण के पिता ने तेजस्वी को परिवार का दिल कहा था। इस बात ने सबको खुश कर दिया था।

Bollywood Tadka

वहीं सलमान खान ने भी करण की बात तेजस्वी के माता-पिता से करवाई थी। करण ने तेजस्वी के मां-पापा से मराठी भाषा में बात करने की कोशिश की थी। सलमान ने तेजस्वी के मां-पापा से पूछा था कि सब ठीक है तो क्या रिश्ता पक्का समझे या नहीं? इस पर तेजस्वी की मां ने 'हां' में जवाब दिया था।
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Tejashwi PrakashKaran Kundratie the knotactorfatherstatementBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...