main page

नए घर के बाहर एक साथ स्पॉट हुए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, पेप्स ने पूछा 'भाभी घर कैसा लगा...'!

Updated 02 January, 2023 10:48:24 AM

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को नए साल पर शहर में एक साथ स्पॉट किया गया।

मुंबई। बिग्ग बॉस 14 की विनर तेजस्वी प्रकाश और सेकंड रनर अप करण कुंद्रा पिछले 2 साल से रिलेशन में है, फैंस इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और अक्सर इनसे शादी को लेकर सवाल करते है, बीते कल करण और तेजस्वी को उनके मुंबई के बांद्रा वाले नए घर से बाहर निकलते समय कार में एक साथ स्पॉट किया गया।

कपल को देखते ही पपराजी ने कपल से सवाल करने शुरू कर दिए, उन्होंने तेजस्वी से पूछा, 'भाभी घर कैसा लगा', तेजस्वी ने शरमाते हुए जवाब दिया 'अच्छा लगा'।

करण और तेजस्वी अब दो साल से अधिक समय से एक साथ हैं। दोनों बिग बॉस 14 के सेट पर मिले और प्यार हो गया। जहां तेजा ने ट्रॉफी जीती, वहीं दर्शकों ने करण के साथ उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया। उन्होंने बाहर कदम रखा और एक दूसरे को ऑफिसियल रूप से डेट करना शुरू कर दिया। उनकी बॉन्डिंग इतनी मजबूत है कि वे लगातार एक साथ बढ़ रहे हैं और प्रॉपर्टीज में इन्वेस्टमेंट भी कर रहे हैं।

इसी बीच, तेजस्वी ने हाल ही में अपनी पहली मराठी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर शुरुआत की। करण बिग बॉस 15 के मौजूदा सीजन में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Tejashwi PrakashKaran Kundrraspotted togethernew housepaps

loading...