: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बी टाउन कपल के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल की लव स्टोरी रियालिटी शो बिग बाॅस के दौरान शुरू हुईं थीं। दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई कि वे उन्हें तेजरन पुकारने लगे। आए दिन कपल्स को आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है।
19 Sep, 2022 09:46 AMमुंबई: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बी टाउन कपल के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल की लव स्टोरी रियालिटी शो बिग बाॅस के दौरान शुरू हुईं थीं। दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई कि वे उन्हें तेजरन पुकारने लगे। आए दिन कपल्स को आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है।
रविवार शाम करण लेडीलव संग एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए। इस दौरान दोनों का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। एयरपोर्ट पर दोनों ट्विनिंग किए नजर आए। लुक की बात करें तो करण ट्रैक सूट में कूल दिखे।
वहीं तेजस्वी नोटिड टाॅप और प्लाजो पैंट में कूल एंड स्टाइलिश दिखीं। तेजस्वी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था। कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो तेजस्वी इस समय नागिन 6 में नजर आ रही हैं। वहीं करण आखिरी बार रियालिटी डांस शो डांस दीवाने जूनियर्स को होस्ट करते दिखे थे।