main page

Bigg Boss 15 : तेजस्वी प्रकाश के सिर सजा जीत का ताज, ट्राॅफी के साथ मिले 40 लाख

Updated 31 January, 2022 07:36:18 AM

30 जनवरी को रियालिटी विवादित शो ''बिग बॉस 15'' का ग्रैंड फिनाले था। 121 दिन बाद आज हमें 15वें सीजन का विनर मिल गया। ''बिग बॉस 15'' का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम किया। जीतने पर उन्हें शो की ट्रॉफी के अलावा 40 लाख रुपए मिले।प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनरअप रहे। वहीं  करण कुंद्रा सेकेंड रनर अप रहे।

मुंबई: 30 जनवरी को रियालिटी विवादित शो 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड फिनाले था। 121 दिन बाद आज हमें 15वें सीजन का विनर मिल गया।

Bollywood Tadka

'बिग बॉस 15' का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम किया। जीतने पर उन्हें शो की ट्रॉफी के अलावा 40 लाख रुपए मिले।

Bollywood Tadka

प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनरअप रहे। वहीं  करण कुंद्रा सेकेंड रनर अप रहे।

Bollywood Tadka

4 महीने तक चलने वाले इस शो में तेजस्वी प्रकाश ने भर-भरकर एंटरटेनमेंट दिया। शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने जनता को इंगेंज रखने की पूरी कोशिश की। इस पूरे सफर में तेजस्वी प्रकाश ने कई बार गलतियां की लेकिन हर बात अपने क्यूट अंदाज से उन्होंने जनता का दिल जीत लिया।

Bollywood Tadka

शो के आखिर तक 6 कंटेस्टेंट थे। जहां रश्मि देसाई 29  जनवरी को बेघर हो गईं। निशांत भट्ट मनी बैग लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए। 
Bollywood Tadka

'बिग बॉस 15' से पहले भी तेजस्वी प्रकाश ने कई रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। तेजस्वी स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में होस्ट रोहित शेट्टी संग उनकी बॉन्डिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश ने 'किचन चैंपियन 5' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी हिस्सा लिया था।

Bollywood Tadka

तेजस्वी प्रकाश टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं। तेजस्वी प्रकाश अब तक टीवी के कई सुपरहिट शोज में हिस्सा लिया है। 'स्वरागिनी' से लेकर 'पहरेदार पिया की' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 2' जैसे कई शोज में तेजस्वी प्रकाश ने लीड रोल अदा किया है।

 

Content Writer: Smita Sharma

Tejasswi PrakashWinnnerBigg Boss 15Karan KundrraShamita ShettyRashami DesaiPratik SehajpalNishant BhatBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...