पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री अलग-अलग विवादों में घिरा हुआ है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले आ जाता है। ड्रग मामला तो बॉलीवुड का दामन छोड़ने के लिए तैयार नहीं।
28 Sep, 2020 10:34 AMमुंबई: पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री अलग-अलग विवादों में घिरा हुआ है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले आ जाता है। ड्रग मामला तो बॉलीवुड का दामन छोड़ने के लिए तैयार नहीं।
इसी बीच एक और नया विवाद सामने आ गया है। ये विवाद एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के वीडियो को लेकर हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में लोग कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस को जमकर गालियां निकाल रहे हैं।
दरअसल, ये वीडियो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो के दौरान का है। इस वीडियो में टेरेंस एक्ट्रेस नोरा फतेही के बैक पोर्शन (हिप) पर टच करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस क्लिप को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने टेरेंस की जमकर खिंचाई कर दी।
यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए कह रहे हैं कि इन्हीं सबकी वजह से बॉलीवुड बदनाम है। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम टेरेंस से तो इस तरह की उम्मीद नहीं थी। हालांकि कुछ यूजर्स उनकी सपोर्ट में भी दिखे।
बता दें कि शो में नोरा फतेही की एंट्री मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुई थी। उन्हीं की जगह पर नोरा को शो में गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका के लिए चुना गया है। शुरुआत में नोरा को सिर्फ दो 2 एपिसोड शूट करने के लिए साइन किया गया था, लेकिन कोरोना से ठीक होने के भी मलाइका के आराम करने की वजह से नोरा का कॉन्ट्रैक्ट कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।