main page

ठाणे के कोर्ट ने जावेद अख्तर के खिलाफ जारी किया नोटिस, तालिबान से की थी RSS की तुलना

Updated 28 September, 2021 04:46:29 PM

गायक और लेखक जावेद अख्तर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों जावेद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना तालिबान से की थी। इसके बाद ठाणे के कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मंगलवार को ठाणे के एक कोर्ट ने जावेद को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 1 रुपये के मानहानि के दावे पर भेजा गया है।

मुंबई. गायक और लेखक जावेद अख्तर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों जावेद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना तालिबान से की थी। इसके बाद ठाणे के कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मंगलवार को ठाणे के एक कोर्ट ने जावेद को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 1 रुपये के मानहानि के दावे पर भेजा गया है। 

Bollywood Tadka
जावेद पर यह मुकदमा आरएसएस के एक एक्टिविस्ट विवेक चंपनेकर ने किया है। इस मानहानि के दावे में जावेद से केवल एक रुपया हर्जाना मांगा है। कोर्ट ने 12 नवंबर को वापस करने योग्य नोटिस जारी करने का आदेश दिया। जावेद ने एक महीने पहले एक बयान में कहा था-  'तालिबान एक इस्लामिक देश चाहते हैं। ये लोग यहां हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।' हालांकि इस बयान में जावेद ने कहीं भी आरएसएस का नाम नहीं लिया था।

Bollywood Tadka
शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील आदित्या मिश्रा ने कोर्ट में दलील दी कि जावेद ने आरएसएस पर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जावेद ने बर्बर तालिबान की तुलना हिंदुओं की भलाई के लिए काम कर रहे संगठन से की है जो इसे बदनाम करना है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जावेद आम लोगों की नजरों में आरएसएस की छवि को खराब करना चाहते हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

thane courtissuesnoticejaved akhtarcomparingrsstalibanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...