main page

पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य' में हुई इस इंडियन क्रिकेटर की एंट्री, फोटो देख हैरान हुए लोग

Updated 22 March, 2023 02:12:30 PM

शो में इस बार कई नए चेहरों की एंट्री होने वाली है।

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में अक्सर कई ट्वीस्ट और बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं, अब इसमें एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। शो में इस बार कई नए चेहरों की एंट्री होने वाली है। जिसमें एक बड़ा नाम है इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन का है। 

 

शिखर धवन की हुई कुंडली भाग्य में एंट्री 
शो के सेट से शिखर धवन की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में वह पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके साथ प्रीता की छोटी बहन का किरादर निभाने वाली अंजुम फकीह भी पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख फैंस हैरान के साथ एक्साइटिड भी हो गए हैं। शिखर के लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

शो में पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे शिखर
रिपोर्ट की मानें तो शिखर धवन कुंडली भाग्य में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, वह शो में एक लंबा किरदार निभाने वाले हैं, या फिर सिर्फ कैमियों रोल में है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

Content Editor: kahkasha

Shikhar DhawanShikhar Dhawan ActingKundali BhagyaShikhar Dhawan Kundali BhagyaZeeTv ShowEntertainment News

loading...