''द कपिल शर्मा शो'' बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
07 Aug, 2021 05:31 PMमुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
वीडियो में अर्चना व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अर्चना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। अर्चना वीडियो में कह रही है इस बार शो का कॉन्टेंट एकदम नया होगा और दर्शकों के लिए कुछ नए सरप्राइज भी होंगे। आज शूट का पहला दिन है। ये वीडियो अर्चना ने शूटिंग पर जाते हुए बनाया है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें शो में कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी नजर आने वाले हैं। कोरोना वायरस के कारण कॉमिडी शो की शूटिंग रोक दी गई थी। इसके अलावा कपिल शर्मा भी अपने परिवार और दोनों बच्चों के साथ समय बिताना चाहते थे।