बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर,पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म रिलीज के बाद से ही एक के बाद एक रिकोर्ड बना रही हैं। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म को 15 करोड़ रुपए के छोटे बजट में तैयार किया गया था, हालांकि इसने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश के साथ ही 120.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
19 Mar, 2022 12:21 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर,पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म रिलीज के बाद से ही एक के बाद एक रिकोर्ड बना रही हैं।
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म को 15 करोड़ रुपए के छोटे बजट में तैयार किया गया था, हालांकि इसने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश के साथ ही 120.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
ज्यादातर फिल्में अपने पहले हफ्ते में चरम पर होती हैं, लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने आठवें दिन सबसे ज्यादा कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो, अभी 'द कश्मीर फाइल्स' का पीक आना बाकी है यानी 10 दिनों में फिल्म 160 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सकती है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म इंडस्ट्री के आधुनिक युग की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।
पहला दिन शुक्रवार |
3.55 करोड़ |
दूसरा दिन शनिवार |
8.5 करोड़ |
तीसरा दिन रविवार |
15.1 करोड़ |
चौथा दिन सोमवार |
15.05 करोड़ |
पांचवां दिन मंगलवार |
17.80 करोड़ |
छठवां दिन बुधवार |
19.30 करोड़ |
सातवां दिन गुरुवार |
19.05 करोड़ |
पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन |
98.35 करोड़ |
आठवां दिन [दूसरा शुक्रवार] |
22.00 करोड़ |
कुल |
120.35 करोड़ रुपए |
तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड
आमिर खान की 'दंगल' और प्रभास अभिनीत 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था हालांकि अब 'द कश्मीर फाइल्स' ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ की कमाई की थी।