main page

Oscars 2023: गर्व का पल! ऑस्कर के लिए चुनी गई RRR, भारत की इन दो फिल्मों ने गाड़े झंडे

Updated 22 December, 2022 01:27:32 PM

ऑस्कर में हुई RRR की एंट्री, एसएस राजामौली की RRR और 'छेल्लो शो' हुई शामिल।

नई दिल्ली। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया से ढेर सारा प्यार मिला है। फिल्म ने विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि सोशल मीडिया पर फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की भी मांग उठाई गई थी। वहीं अब लग रहा है कि जल्द ही फैंस की यह मनोकामना भी पूरी हो जाएगी। 

 

 

जी हां, खबर आई है कि RRR को 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए चुन लिया गया है। बीते दिन ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट की अनाउंसमेंट की गई, जहां 'आरआरआर' से नातू नातू (Naatu Naatu) ट्रैक को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में चुना गया है। इतना ही नहीं, इस बार भारत से दो फिल्में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई हैं। सएस राजामौली की 'आरआरआर' के अलावा गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' यानी 'लास्ट फिल्म शो' भी है। 'छेल्लो शो' को 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में शामिल किया गया है।

News Editor: Deepender Thakur

RRR in Oscars 2023Film RRROscars 2023the chhello show movie

loading...