main page

18 साल की उम्र में प्रियंका ने जीता था म‍िस वर्ल्‍ड का खिताब, बेटी के सिर पर ताज देख मां मधु ने कही थी बेवकूफाना बात

Updated 27 October, 2020 11:19:54 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने की लाइफ की कहानी बेशक अपने आप में एक मिसाल है। 18 साल की उम्र में प्रियंका ने म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब अपने नाम क‍िया था। इस बात को आज पूरे 20 साल हो चुके हैं। तब से अब तक प्र‍ियंका चोपड़ा की ज‍िंदगी में काफी उतार चढ़ाव भी आए लेक‍िन वह हर बार व‍िनर बनकर ही न‍िकलीं। वैसे म‍िस वर्ल्‍ड जैसी बड़ी जीत के बाद प्र‍ियंका चोपड़ा के पेरेंट्स को भी उन पर गर्व था लेक‍िन ताज पहनने के बाद उनको उनकी मम्‍मी मधु चोपड़ा ने जो कहा था, उस बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने की लाइफ की कहानी बेशक अपने आप में एक मिसाल है। 18 साल की उम्र में प्रियंका ने म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब अपने नाम क‍िया था। इस बात को आज पूरे 20 साल हो चुके हैं। तब से अब तक प्र‍ियंका चोपड़ा की ज‍िंदगी में काफी उतार चढ़ाव भी आए लेक‍िन वह हर बार व‍िनर बनकर ही न‍िकलीं। वैसे म‍िस वर्ल्‍ड जैसी बड़ी जीत के बाद प्र‍ियंका चोपड़ा के पेरेंट्स को भी उन पर गर्व था लेक‍िन ताज पहनने के बाद उनको उनकी मम्‍मी मधु चोपड़ा ने जो कहा था, उस बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

Bollywood Tadka

आज से 20 साल पहले 'मिस वर्ल्ड' (2000) का खिबाब जीत चुकी प्रियंका ने हाल ही में  इस खूबसूरत लम्हें को एक वीडियो शेयर किया,जिसमें अपने सिर पर इस ताज को देख प्रियंका की खुशियां चेहरे से साफ छलक रही हैं। इसमें वह अपनी जीत के पलों के बारे में अपनी मम्‍मी और भाई से बात करती नजर आ रही हैं। उनकी मम्‍मी ने बताया क‍ि प्र‍ियंका चोपड़ा के ताज जीतने के बाद जब वह अपनी बेटी से म‍िली थीं तो हैरान व खुश थीं।

Bollywood Tadka

 

लेक‍िन बधाई देने के बाद उन्‍होंने कहा था- बेब, अब तुम्‍हारी पढ़ाई का क्‍या होगा !  वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-'तब मैं 18 साल की हुई ही थी, जब मुझे मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। जब भीड़ के बीच अपने पैरंट्स से पहली बार मिली तो मेरी मां ने मुझे पहले सवाल पूछा था- बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?'

Bollywood Tadka

बता दें कि एक वक्त था जब प्रियंका इंजिनियर बनने का ख्वाब देखती थीं और उन्होंने कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया था लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हुआ था। इसकी कहानी एक गांव में चाय की दुकान का काम करने वाले शख्स का बड़े शहर में जाकर बिजनेसमैन बनने पर आधारित है। 

 

: Smita Sharma

Priyanka ChopraMomMadhu ChopraMiss World 2000Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...