main page

'द वॉयस इंडिया सीजन 2' के टॉप 12 में शामिल हुए पंजाब के परखजीत सिंह

Updated 11 February, 2017 10:46:48 AM

अक्सर लोग कहते है कि ‘कठिन रास्तों से गुजर कर ही कई बार खूबसूरत मंजिल

मुंबई: अक्सर लोग कहते है कि ‘कठिन रास्तों से गुजर कर ही कई बार खूबसूरत मंजिल मिलती हैं। एेसा ही कुछ सच कर दिखाया है। &TV के 'द वॉयस इंडिया सीजन 2' परखजीत ने। वह सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने को होड़ में शामिल हो गए हैं। 

बता दें कि संगरूर से आया यह पंजाबी मुंडा पिछले 9 साल से यासीन दरबार से संगीत सीख रहा है। संगीत जगत में बड़ा नाम कमान उनका सपना है। इस शो में परखजीत को बॉलीवुड के चहेते गायक शान और संगीतकार सलीम का मार्गदर्शन मिला। ऐसा लगता है  कि इस युवा गायक को पीछे मुड़कर की जरूरत नहीं है।

उन्होंने अपने बेमिसाल परफॉर्मेंस से टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है। परखजीत ने रिहर्सल से कुछ दिनों की छुट्टी ली है और वह चंडीगढ़ अपने शुभचिंतको से मिलने गया है। 
 
चंडीगढ़ पहुंचने पर परखजीत ने कहा ‘‘चंडीगढ़ एक खूबसूरत शहर है और मैं यहां दोस्तों के साथ रहा हूं। मैंने ज्यादातर समय सेक्टर 17 में बिताया है। चंडीगढ़ में रहने वाले मेरे दोस्तों की मेरे इस म्युजिकल सफर में बहुत बड़ी भूमिका रही है। 

इस शहर में वापस आकर बहुत खुश हूं। द वॉयस इंडिया बहुत ही बेहतरीन अनुभव है और निश्चित तौर पर मेरे करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव भी। जब संगीत जगत के इतने बड़े नाम आप के अंदर एक विजेता को देखते हैं तो अच्छा महसूस होता है।

:

The Voice India Season 2Top 12Punjabparakh jeet singh

loading...