एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा स्टारर फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव, आदर्श गौरव थे। फिल्म के ऑस्कर पहुंचने के बाद प्रियंका खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। प्रिंयका ने इस खास खुशी को पति निक सगं सेलिब्रेट किया। ऑस्कर नॉमिनेशन अनाउंसमेंट के कुछ देर बाद प्रियंका एक डिलीशियस चीज लोडेड पिज्जा खाकर जश्न मनाती दिखीं। इस दौरान की वीडियो पीसी ने अपने इंस्टा पर शेयर की है।
16 Mar, 2021 01:33 PMलंदन: एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा स्टारर फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव, आदर्श गौरव थे। फिल्म के ऑस्कर पहुंचने के बाद प्रियंका खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
उन्होंने इस खास खुशी को पति निक सगं सेलिब्रेट किया। ऑस्कर नॉमिनेशन अनाउंसमेंट के कुछ देर बाद प्रियंका एक डिलीशियस चीज लोडेड पिज्जा खाकर जश्न मनाती दिखीं। इस दौरान की वीडियो पीसी ने अपने इंस्टा पर शेयर की है।
हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर कॉन्शियस रहने वाली प्रियंका डायटिंग को साइड में रखकर पिज्जा के मजे लिए। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- 'द हैवन (ये स्वर्ग है)।'
प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा निक ने भी एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह बरगर खाते दिख रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। हाल ही में पीसी की वेब सीरीज सिटाडेल के सेट से तस्वीरें सामने आईं थीं। तस्वीरों में उनका एक्शन मोड देखने को मिला था। वेब सीरीज सिटाडेल में प्रियंका एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी।