main page

इन खूबसूरत हसीनाओं के साथ पर्दे पर शशि कपूर ने किया जमकर रोमांस

Updated 05 December, 2017 11:23:04 AM

बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के नाम से जाने वाले एक्टर शशि कपूर का कल शाम को लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे।

मुंबई: बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के नाम से जाने वाले एक्टर शशि कपूर का कल शाम को लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक हीरो माने जाने वाले शशि कपूर ने अपने किरदारों से बॉलीवुड में एक अलग ही शाप छोड़ी है। 

Bollywood Tadka

अपने समय के चॉकलेटी हीेरो रहे शशि‍ कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेज के साथ खूब जमी. शर्मिला टैगोर और राखी के साथ सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले शशि‍ कपूर ने शर्मीला टैगोर के साथ 12 फिल्मों की थीं, जिसमें से 6 फिल्में सुपरहिट रही और छह फिल्में फ्लॉप रही थी।

Bollywood Tadka

बता दें कि उन्होंने एक्ट्रैस राखी गुलजार के साथ शशि‍कपूर ने 10 फिल्में की थीं जिसमें शर्मीली, जानवर और इन्सान, कभी कभी, तृष्णा, बसेरा शामिल हैं. राखी के साथ की गई पांच फिल्में सुपरहिट रही थीं।

Bollywood Tadka

शशि‍ कपूर की जोड़ी नंदा के साथ भी खूब पसंद की जाती थी। दोनों ने 'मोहब्बत इसको कहे हैं। उनकी पहली सोलो हिट फिल्म थी। नंदा के साथ शशि‍ कपूर ने पांच सुपरहिट फिल्में दी थीं, जिनमें राजा साब, रूठा न करो, नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे भी शामिल हैं।

Bollywood Tadka

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ शशि‍ कपूर ने आपबीती, त्रिशूल, आंधी तूफान, अपना खान, मान गये उस्ताद जैसी फिल्में की थीं। जीनत अमान के साथ 10 फिल्में करने वाले शशि‍ कपूर की छह फिल्में हिट रही थीं और चार फ्लॉप थी।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka


 

:

Shashi Kapoorsharmila tagorerakhiHema Malinihit films

loading...