main page

आमिर से रणबीर तक इतनी महंगी कारों में घूमते हैं ये 10 सुपरस्टार्स, जानें क्या है इनकी कीमत

Updated 26 June, 2018 04:58:42 PM

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं। वहीं ये अपने लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करते हैं। ये स्टार्स अक्सर अपनी महंगी चीजों के लिए जाने जाते हैं। आज हम उन कुछ ऐसे ही स्टार्स को बारे में बात करेंगे जिनके पास पुरी बाॅलीवु

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते ही हैं। वहीं ये अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करते हैं। ये स्टार्स अक्सर अपनी महंगी चीजों के लिए जाने जाते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके पास पुरी बाॅलीवुड इंडस्ट्री में सबसे महंगी कार है और वह उन कारों के बेहद करीब हैं।

Bollywood Tadka

 

1. शाहरुख खान 

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान गाड़ियों के मामले पर पहले नंबर पर आते हैं। उनके पास बुगाटी वेरॉन है जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है। वह अक्सर इसी कार में जाना पसंद करते हैं। यह कार शाहरुख के दिल के बेहद करीब है। उनके पास यही नही बीएमडब्ल्यू 6 कन्वर्टिबल, आॅडी 6, रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉफीड कूप, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, लैंड क्रूजर भी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

2. आमिर खान

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान को वैसे तो बहुत कम कहीं स्पाॅट किया जाता है पर इसका मतलब ये नहीं की वह ससती कार में घुमते हैं। आमिर के पास मर्सिडीज-एस 600 लक्ज़री सेडान है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है। उन्हें अक्सर इसी कार में ही देखा जाता है। इसके इलावा उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट, टोयोटा फॉर्च्यूनर, बेंटले कॉन्टिनेंटल, बीएमडब्ल्यू 6, लैंड रोवर रेंज रोवर भी हैं।

 

Bollywood Tadka

  

3. ऋतिक रोशन

बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने 2016 में अपने जन्मदिन पर अपने लिए रौल्स रोयस घोस्ट सीरीज़ 2 खरीदी थी। इस कार की कीमत 7 करोड़ रुपये है। ज्यादातर ऋतिक इसी कार में आया जाया करते हैं। उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज I फरारी 360 मोडेना, मासेराटी स्पाइडर कारें भी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

4. अमिताभ बच्चन

बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने 2013 में रोल्स रॉयस प्रेतॉम खरीदी थी। इस कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। बता दें कि अमिताभ के पास न केवल एक ही कार है बल्कि उनके पास कुल मिलाकर 25 कारें हैं। उनमे से कुछ के नाम हैं बेंटले अरेंज आर, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, लेक्सस एलएक्स 470 जैसी बहुत ही महंगी और अच्छी कारें हैं।

 

Bollywood Tadka

 

5. रणवीर सिंह

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने 32 वें जन्मदिन पर खुद को एस्टन मार्टिन रैपिड एस गिफट की थी। रणवीर ने अपने सफ़ेद रंगीन एस्टन मार्टिन रैपिड एस में अपनी मंगेतर दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई सड़कों पर घुम चुके हैं। इस कार की कीमत 3.30 करोड़ रुपये है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, मर्सिडीज ई-क्लास, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, जगुआर एक्सजे एल कारें भी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

6. संजय दत्त

बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त को स्पोर्ट्स कारों से बेहद लगाव है। वह एक शानदार फरारी 599 जीटीबी के मालिक है, जिसका मूल्य 3 करोड़ रुपये है। उनके पास यही नही मार्की - ऑडी, फेरारी 599 जीटीबी, लेक्सस एलएक्स 470 कारें भी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

7. मल्लिका शेरावत 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के पास एक लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एसवी है। बता दें कि मल्लिका को 2015 में वेलेंटाइन डे पर 'किसी विशेष' से उपहार के रूप में मिली थी। इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये हैं।

 

Bollywood Tadka

 

8. प्रियंका चोपड़ा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास रॉल्स रॉयस घोस्ट है। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपये है। यही नही उनके पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, पोर्श केयेन, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

9. रणबीर कपूर

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पास ऑडी आर 8 है और इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपये है। उनके पास यही नही ऑडी आर 8, रेंज रोवर सपोर्ट, ऑडी ए 8 एल डब्ल्यू 12, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी भी हैं।   

 

Bollywood Tadka

 

10. सलमान खान

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के पास आॅडीआर एस 7 का स्पोर्टीयर वर्जन है। इस कार की कीमत 1.36 करोड़ रुपये है। उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर, लेक्सस एलएक्स 570, बीएमडब्लू एक्स6, आॅडी आर8,मर्सडीज बेंज़ एस क्लास है। सलमान ज्यादा आॅडीआर एस7 में बैठना पसंद करते हैं।

:

costlycarsaamir khansharukh khanpriyanka choprasalman khanranveer singhranbir kapoorpackage

loading...