main page

साल 2018: बाॅलीवुड में बायोपिक का ये साल लेकर आया है 10 रियल फिल्में

Updated 18 June, 2018 05:25:24 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की दुनिया में हर तरह की फिल्म देखने का मौका मिलता है चाहे वो रोमांटिक फिल्म हो या फिर कोई एक्शन फिल्म हो। लोग इन फिल्मों को पसंद भी करते हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो किसी न किसी की असल जिंदगी पर अधारित है। आज हम उन फिल्मों की बात करेंगे जो सच्ची कहानियों पर अधारित हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड की दुनिया में हर तरह की फिल्म देखने का मौका मिलता है चाहे वो रोमांटिक फिल्म हो या फिर कोई एक्शन फिल्म हो। लोग इन फिल्मों को पसंद भी करते हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो किसी न किसी की असल जिंदगी पर अधारित है। आज हम उन फिल्मों की बात करेंगे जो सच्ची कहानियों पर अधारित हैं। 

 

Bollywood Tadka


1. रणबीर कपूर

 

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में फिल्म 'संजू' में काम किया है। यह फिल्म संजय दत्त की असल जिंदगी पर अधारित है। इस फिल्म में संजय की जिंदगी की छोटी-छोटी कड़ी को दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर ने अपना रोल बहुत अच्छे से निभाया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म 29 जून 2018 में रिलीज़ होगी। 

 

Bollywood Tadka

 

2. दिलजीत दोसांझ

 

बाॅलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द ही हॉकी प्लेयर संदीप सिंह पर अधारित फिल्म 'सूरमा' में नज़र आंएगे। यह फिल्म 13 जुलाई 2018 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में दिलजीत के साथ तापसी पन्नु भी नज़र आएंगी। 'सूरमा' को ट्रेलर 11 जून 2018 को रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka


3. अजय देवगन

 

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने बॉक्स-ऑफिस में बहुत नाम कमाया है। यह फिल्म लखनऊ के आयकर आयुक्त शारदा प्रसाद पांडे की असल जिंदगी पर अधारित है। इस फिल्म में अजय ने अहम रोल निभा कर लोगों के दिलों में राज किया है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर बनाई गई है।

 

Bollywood Tadka


4. आलिया भट्ट

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने लोगों के दिलों में राज़ किया है। फिल्म 'राजी' की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। सहमत नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिये पाकिस्तान भेजा जाता है। इस फिल्म में आलिया ने सहमत का रोल बखुबी निभाया है। यह फिल्म 11 मई 2018 में रिलीज़ हो चुकी है।

 

Bollywood Tadka


5. दीपिका पादुकोण

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' को लोगों ने काफी सराहा है। इस फ़िल्म में चित्तौड़ की प्रसिद्द राजपूत रानी पद्मिनी का वर्णन किया गया है जो रावल रतन सिंह की पत्नी थीं। इस रोल को दीपिका ने बखुबी निभाया है जिसे फैंस ने पसंद भी किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2018 में रिलीज़ हो चुकी है।

 

Bollywood Tadka


6. श्रद्धा कपूर

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस साल साइना नेहवाल की बायोपिक लेकर आएंगी। इस फिल्म में श्रद्धा साइना का रोल अदा करेंगी। इस फिल्म में साइना की ज़िदगी से जुड़े छोटे-छोटे कण दिखाए जाएंगे। बता दें कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

 

Bollywood Tadka

 

7. हरषवर्धन कपूर

 

बाॅलीवुड एक्टर हरषवर्धन कपूर हाल ही में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा पर अधारित फिल्म 'ए शॉट इन हिस्ट्री: माई ऑब्जेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तय नही हुई है।

 

Bollywood Tadka

 

8. कंगना रनौत

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'मणिकर्णिका' में नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म बड़े परदे पर अगस्त में आने की उम्मीद है। 

 

Bollywood Tadka


9. परेश रावल

 

बाॅलीवुड एक्टर परेश रावल बायोपिक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की ज़िंदगी से जुड़े छोटे-छोटे कण भी देखने को मिलेंगे। अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। 

 

Bollywood Tadka


10. अनुपम खेर

 

बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर हाल ही में पुर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में मनमोहन सिंह की असल जिंदगी की छोटी-छोटी कड़ी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तय नहीं हुई है। 
 

:

Paresh rawalanupam khershradha kapoorranbir singhbiopic moviesalia bhattajay devganpackage

loading...