main page

नाॅर्थ इंडिया की इन खूबसूरत और टेलेंटिड लड़कियों के सिर सजेगा Miss India का ताज!

Updated 03 May, 2019 04:17:18 PM

हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में मिस इंडिया 2019 का आयोजन किया जाएगा। कुछ महीने पहले ही फैशन एंड बिग बाजार कलर्स फेमिना मिस इंडिया इस्ट 2019 प्रतियोगिता में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई जिसमें कुल 30 लड़कियां हिस्सा लेंगी।

मुंबई: हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में मिस इंडिया 2019 का आयोजन किया जाएगा। कुछ महीने पहले ही फैशन एंड बिग बाजार कलर्स फेमिना मिस इंडिया इस्ट 2019 प्रतियोगिता में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई जिसमें कुल 30 लड़कियां हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में नोर्थ इंडिया की पांच लड़कियों का चयन किया गया। ये सभी लड़कियां अंतिम रूप से 15 जून को मुंबई में आयोजित एफबीबी कलर्स की फाइनल में शामिल होगीं। जहां कड़ी टक्कर के बाद एफबीबी मिस इंडिया 2019 का ताज मिलेगा। आइए डालते हैं नाॅर्थ इंडिया की खूबसूरत टैलेंटिड लड़कियों पर एक नजर....

Bollywood Tadka,गिरिमा वर्मा इमेज,गिरिमा वर्मा फोटो,गिरिमा वर्मा पिक्चर

 

1. गरिमा वर्मा

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग के गांव हलोठू की गरिमा वर्मा ने इस प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली है। गरिमा ने 5 मार्च को दिल्ली में हुई 7 राज्यों की कलर्स फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश से भी 30 लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें गरिमा वर्मा ने पहला स्थान हासिल कर मिस इंडिया हिमाचल का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि गरिमा साल 2014 में मिस शिमला रनरअप भी रह चुकी हैं।

Bollywood Tadka,मेघा कौल इमेज,मेघा कौल फोटो,मेघा कौल पिक्चर

 

2. मेघा कौल

इस रेस में जम्मू कश्मीर की डॉ. मेघा कौल ने भी जगह बना ली है। पुणे में मेघा कौल के साथ जम्मू कश्मीर की दो युवतियां रोज कुंडु और शिना चौधरी भी जम्मू कश्मीर की ओर से रैंप पर मेघा के साथ उतरी थीं। वेस्ट जोन प्रतियोगिता में मेघा की मेंटर नेहा धूपिया ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।

Bollywood Tadka,हरनाज कौर इमेज,हरनाज कौर फोटो,हरनाज कौर पिक्चर

 

3. हरनाज कौर

एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 की ओर से लिए ऑडिशन में अमृतसर की लड़कियों ने अपना झलवा बिखेरा। इसमें हरनाज कौर नाॅर्थ जोन की विजेता रही और उसे मिस इंडिया पंजाब के खिताब से नवाजा गया। अब हरनाज कौर मुबंई में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेगी। स्थानीय एक होटल में प्रतियोगिता के दौरान हरनाज कौर को विजेता घोषित किया गया और मिस इंडिया पंजाब का क्राउन पहनाया गया। इसके अलावा अलग-अलग राज्य से लड़कियां विजेता रही।

Bollywood Tadka,सोनल शर्मा इमेज,सोनल शर्मा फोटो,सोनल शर्मा पिक्चर

4. सोनल शर्मा

एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 में हरियाणा से सोनल शर्मा को विजेता घोषित किया गया। सोनल मुंबई में रहती है और यही पढ़ रही हैं। उन्होंने हरियाणा से इस सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

Bollywood Tadka,मानसी सहगल इमेज,मानसी सहगल फोटो,मानसी सहगल पिक्चर

5.मानसी सहगल 


दिल्ली की मानसी सहगल ने कलर्स फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। मानसी इंस्टाग्राम अकाउटं पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करती हैं। मानसी के इंस्टा पर 2 दहजार से ज्यादा फाॅलोवर्स हैं। 

 

बता दें कि मिस इंडिया की प्रतियोगिता मुंबई में हैं। इसमें नेहा धुपिया, ईशा गुप्ता, बाइचुंग भूटिया, रोहित खंडेलवाल और रितुपर्णा सेनगुप्ता जज की भूमिका निभा सकती हैं। इसे करण जौहर और विक्की कौशल हाॅस्ट करेंगे। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 फिनाले का टेलीकास्ट कलर्स चैनल पर दोपहर एक बजे, शाम पांच बजे और एमटीवी पर शाम पांच बजे होगा।


 

: Smita Sharma

north indian girlsmiss india 2019garima vermaharnaaz kaurmegha kaulsonal sharmamansi sehgalBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...