main page

एकता कपूर के 'नागिन 6' में होने वाली है इस पॉपुलर एक्टर की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश संग रोमांस करते आएंगे नजर

Updated 02 June, 2023 11:15:51 AM

शो में उनकी एंट्री से उनके फैंस काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टेलीविजन के पॉपुलर शो नागिन 6 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच शो में एक जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। शो में अब जल्द ही टीवी के पॉपुलर स्टार की एंट्री होने वाली हैं। ये एक्टर अब तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट नजर आने वाला है। 

 

शो में जल्द एंट्री करेंगे वत्सल सेठ
दरअसल, शो की कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है। जिसके लिए टीवी एक्टर वत्सल सेठ को कास्ट किया गया है। जी हां, अब नागिन 6 में वत्सल की एंट्री होने वाली हैं। शो में एक्टर तेजस्वी प्रकाश के अपोजित नजर आएंगे। बता दें कि, वत्सल 3 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में शो में उनकी एंट्री से उनके फैंस काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। 

इन सीरियल्स में नजर आ चुके हैं वत्सल
गौरतलब है कि, वत्सल सेठ ने यह रिश्ते हैं प्यार के, एक हसी थी, हालिस और रिश्तों का सौदागर बाजीगर जैसे शो में काम किया है। नागिन 6 के बाद एक्टर अपकमिंग सीरियल तितली के लिए अपना मन बना रहे हैं। 

Content Editor: kahkasha

Naagin 6Tejassvi PrakashVatsal SethNaagin 6 SerialTv NewsEkta Kapoor ShowEntertainment News

loading...