main page

इस बार IIFA 2023 में हेलेन के गानों पर अपने डांस का तकड़ा लगाएंगी Nora Fatehi, दर्शकों दिलाएंगी रेट्रो एरा की याद

Updated 27 May, 2023 04:58:32 PM

इस बार भी नोरा अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2023 में अपने डांस से धमाल मचाने वाली हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नोरा फतेही ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह अपने मूव्स से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। इतने समय के बाद भी, अभिनेत्री अभी भी अपने डांस से दर्शकों को आश्चर्यचकित करने और प्रभावित करने में सफल रही हैं। वहीं, इस बार भी नोरा अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2023 में अपने डांस से धमाल मचाने वाली हैं। 

 

बता दें कि, नोरा बीते जमाने की अभिनेत्री हेलेन के गानों पर परफॉर्म करेंगी। नोरा ने एक नॉस्टैल्जिक एक्ट तैयार किया है जो दर्शकों को रेट्रो एरा की याद दिलाएगा। वह हेलेन जी सहित उस समय की प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों के गीतों पर परफोर्मेंस देंगी। नोरा के प्रदर्शन के लिए गाने की लिस्ट में ये मेरा दिल, आज की रात और कई और मधुर रेट्रो ट्रैक जैसे रत्न शामिल हैं। एक्ट्रेस स्टेज पर कैबरे के साथ विंटेज लुक भी देगीं। 

 

नोरा ने पिछले कुछ सालों में कुछ बड़े चार्टबस्टर दिए हैं। नोरा ने पिछले साल ही थैंक गॉड में माणिके और ऐन एक्शन हीरो में जेहदा नशा जैसे गाने दिए थे। उनके प्रदर्शनों की लिस्ट में दिलबर, साकी साकी, कमरिया जैसे प्रतिष्ठित गाने भी शामिल हैं। दर्शकों ने हमेशा नोरा को उनके ही गानों पर परफॉर्म करते देखा है, लेकिन आईफा की इस परफॉर्मेंस से उन्हें कुछ नया देखने को मिलेगा

Content Editor: kahkasha

Nora FatehiIIFA 2023iifa 2023 performanceNora DanceHelen SongNora Dance on helenEntertainment News

loading...