बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की स्टारर फिल्म ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'' औंधे मुंह गिरी है। हाल ही में अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने अब तक 29.25 करोड़ की कमाई की है...
11 Nov, 2018 11:50 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' औंधे मुंह गिरी है। हाल ही में अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने अब तक 29.25 करोड़ की कमाई की है।
आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं।
फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है।
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।
फिल्म की बात करें तो 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो हुई है।
इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख जैसे कई पॉपुलर स्टार हैं।