main page

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का दूसरा मोशन पोस्टर रिलीज, हाथों में धनुष लिए गुस्से में नजर आईं फातिमा

Updated 19 September, 2018 12:34:58 PM

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का हाल ही में नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मौशन पोस्टर में फातिमा सना शेख हाथों में धनुष लिए नजर आ रही हैं...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का हाल ही में नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर में फातिमा सना शेख हाथों में धनुष लिए नजर आ रही हैं।

 

 

उनके इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर को देखकर लगता है कि वह फिल्म में एक वॉरियर का किरदार निभाएंगी और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगी। 

बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आमिर खान के अलावा कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा का दमदार किरदार है। 

: Neha

fatima sana shaikhmotion poster releasethugs of hindostanaamir khan

loading...