main page

बेटे टाइगर और पत्नी आयशा ने खास अंदाज में जैकी श्रॉफ को किया बर्थडे विश, अभिषेक बच्चन ने भी दी जन्मदिन की बधाई

Updated 01 February, 2022 04:02:11 PM

एक्टर जैकी श्रॉफ आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौक पर एक्टर को पत्नी आयशा श्रॉफ और बेटे टाइगर श्रॉफ ने बर्थडे विश किया है। एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी तस्वीर शेयर कर जैकी को जन्मदिन की बधाई दी है।

मुंबई. एक्टर जैकी श्रॉफ आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौक पर एक्टर को पत्नी आयशा श्रॉफ और बेटे टाइगर श्रॉफ ने बर्थडे विश किया है। एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी तस्वीर शेयर कर जैकी को जन्मदिन की बधाई दी है।

Bollywood Tadka
आयशा ने बर्थडे विश करते हुए जैकी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर अपने दिवंगत पिता और बच्चों के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए आयशा ने लिखा- दुनिया के सबसे दयालु दिल वाले इंसान को जन्मदिन मुबारक हो! आप एक सबसे अच्छे बेटे और सबसे प्यारे पिता हैं।

टाइगर ने इंस्टा स्टोरी में पिता जैकी की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इसके साथ टाइगर ने लिखा- 'बेस्ट डैड को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। भगवान आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। आशा है कि मैं इस साल आपको थोड़ा और गौरवान्वित कर पाऊं, जिस तरह से मुझे आपका बेटा होने पर गर्व है।'

Bollywood Tadka
अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टा स्टोरी में जैकी के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'जब मैं एक बच्चा था,आप उन सभी में सबसे अच्छे हैं। जन्मदिन मुबारक हो जैकी सर।'

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

tiger shroffAyesha Shroffabhishek bachchanwishesbirthdayjackie shroffBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...