main page

टाइगर और कृष्णा ने मां आयशा श्रॉफ को किया बर्थडे विश, दिशा पटानी ने भी तस्वीर शेयर कर दी मुबारकबाद

Updated 05 June, 2021 08:39:40 PM

एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ आज अपना 61 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। जन्मदिन के साथ-साथ आज आयशा की शादी की सालगिरह भी है। इस खास मौके पर आयशा को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। टाइगर ने खास अंदाज में मां को बर्थडे विश किया है। वहीं टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी आयशा को बर्थडे विश किया है।

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ आज अपना 61 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। जन्मदिन के साथ-साथ आज आयशा की शादी की सालगिरह भी है। इस खास मौके पर आयशा को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। टाइगर ने खास अंदाज में मां को बर्थडे विश किया है। वहीं टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी आयशा को बर्थडे विश किया है।

Bollywood Tadka
टाइगर ने इंस्टा स्टोरी में मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। तस्वीर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, लव यू सो मच।' इसके साथ टाइगर ने हार्ट इमोजी भी बनाई है।

Bollywood Tadka

इसके अलावा टाइगर ने मां और पापा की एक-साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें शादी की सालगिरह की भी शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- 'हैप्पी ऐनिवर्सरी मॉम डैडी आपको पाकर खुशनसीब हूं।' इसके साथ भी टाइगर ने हार्ट इमोजी बनाई है।

Bollywood Tadka

टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा ने भी इंस्टा स्टोरी में आयशा के साथ तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर शेयर कर दिशा ने लिखा- 'सबसे खूबसूरत आयशा श्रॉफ को हैप्पी बर्थडे।' इसके साथ दिशा ने कई हार्ट इमोजी बनाए हैं।

Bollywood Tadka

टाइगर की बहन कृष्णा ने भी बचपन की तस्वीर शेयर कर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। तस्वीर में कृष्णा अपने माता-पिता और भाई के साथ नजर आ रही हैं। कृष्णा श्रॉफ ने अपनी मां आयशा श्रॉफ के लिए लिखा, 'माय होल हार्ट।'

Bollywood Tadka

बता दें दिशा और टाइगर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है। बीते दिनों दोनों विवादों में घिर गया थे। दरअसल, लॉकडाउन का उल्लघंन करने के मामले में दिशा और टाइगर श्रॉफ पर केस दर्ज किया गया था।

Content Writer: Parminder Kaur

tiger shroffkrishna shroffdisha pataniwishesbirthdaymom ayesha shroffBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...