एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है...
23 Sep, 2019 11:13 AMमुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है।
जहां दोनों की जबरस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती हैं। इसी बीच देर रात एक बार फिर दिशा और टाइगर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। सामने आईं तस्वीरों में दोनों गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही दोनों की नजर मीडिया कैमरा पर पड़ी तो कपल पूरी तरह मीडिया को इग्नोर करता नजर आया।
लुक की बात करें तो इस दौरान दिशा मस्टर्ड यैलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिस पर ब्लैक कलर का डिजाइन नजर आ रहा है। हालांकि, इन लेटेस्ट तस्वीरों में दिशा पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रही हैं। वहीं, टाइगर ब्लैक कलर की शर्ट में दिखाई दे रही हैं।
डिनर डेट के बाद दिशा बॉयफ्रेंड टाइगर के साथ गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठ घर जाने के लिए रवाना हुईं। तस्वीरों में टाइगर खुद कार ड्राइव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दोनों स्टार रेस्टोरेंट से बाहर निकले वैसे ही इन दोनों को मीडिया ने चारों तरफ से घेर लिया। मीडिया को देखकर कपल ने छिपने की काफी कोशिश की लेकिन इनकी तस्वीरें कैमरा में कैप्चर हो गईं। दिशा और टाइगर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों कपल की ब्रेकअप की खबरें आईं थी। इतना ही नहीं पिछले दिनों दिशा तब खूब ट्रोल हुई थीं जब वह आदित्य ठाकरे के साथ डिनर डेट पर नजर आई थीं। लेकिन दिशा-टाइगर का यूं स्पाॅट होना इन सब बातों को अफवाह करार देता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वाॅर' में दिखेंगे। वहीं, दिशा की बात करें तो उनकी फिल्म 'भारत' हाल ही में रिलीज हुई थी। वहीं अब वो जल्द ही फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी।