बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी। फिल्म में उनके ऑपोजिट कृति सेनन थी।
02 Mar, 2019 11:43 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। फिल्म में उनके ऑपोजिट कृति सेनन थी। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। टाइगर की फिल्म 'बागी 2' ने ताबतोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने 155 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इंडस्ट्री में टाइगर बतौर एक्शन हीरो जाने जाते है लेकिन, फिल्मों में खतरनाक स्टंट करने वाले टाइगर असल जिंदगी में बेहद जरपोक हैं। टाइगर को सांप, छिपकली और बिच्छू से बहुत डर लगता है। टाइगर ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें सांप और जानवरों से काफी डर लगता है।
टाइगर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सांप, छिपकली, बिच्छू और जंगली जानवरों से काफी डर लगता है। अगर टाइगर के सामने ये चीजें आ जाएं तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। यही कारण है कि उन्हें फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग के दौरान काफी मुश्किलेंआईं थी।
आज भी मम्मी के साथ सोते हैं
टाइगर ने हाल ही में चैट शो काॅफी विद करण खुलासा किया था कि वह आज भी अपनी मम्मी के साथ सोते हैं। टाइगर ने बताया कि वह हॉरर फिल्में देखते हैं। उन्हें काफी डर लगता है। इसके कारण अपनी मम्मी के साथ सोते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि जब आउटडोर शूट पर होते हैं तो उनका एक यूनिट मेंबर हमेशा उनके साथ ही रहता है। इसके अलावा वह होटल के सबसे छोटे कमरे में सोते हैं।
शराब और सिगरेट नहीं पीते
टाइगर ने बताटया कि वह न तो शराब पीते है और न ही सिगरेटष हालांकि प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते उन्होंने सिगरेट के साथ फोटोशूट करवाना पड़ा था। इतना ही नहीं वह हर रोज रात 10 बजे सो जाते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके ऑपोजिट अनन्या पांडे और तारा सुतारिया हैं। दोनों ही फिल्म के जरिए बाॅलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है।