main page

'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट, तस्वीर देख घबराए फैंस

Updated 22 December, 2021 11:57:58 AM

फिल्मों में स्टार्स अपने शानदार एक्शन से लोगों का दिल तो खूब जीतते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यहां तक कि कई बार उन्हें गंभीर चोट भी आ जाती है। अब तक आपने स्टार्स की शूटिंग के दौरान चोटिल होने की कई खबरें भी सुनी होंगी। वहीं अब एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर भी ऐसी खबर सामने आई है। टाइगर अपनी अपकमिंग फि्लम गणपतः पार्ट 1 की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी है। इस खबर के बाद उनके फैंस जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मों में स्टार्स अपने शानदार एक्शन से लोगों का दिल तो खूब जीतते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यहां तक कि कई बार उन्हें गंभीर चोट भी आ जाती है। अब तक आपने स्टार्स की शूटिंग के दौरान चोटिल होने की कई खबरें भी सुनी होंगी। वहीं अब एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर भी ऐसी खबर सामने आई है। टाइगर अपनी अपकमिंग फि्लम गणपतः पार्ट 1 की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी है। इस खबर के बाद उनके फैंस जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 


गणपत की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख पर चोट आई है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी बाई आंख के नीचे सूजन आई है और वो घेरे से थोड़ी डार्क भी हो गई है। इस तस्वीर के साथ टाइगर ने लिखा-shitt happens #ganapath final countdownnn’

Bollywood Tadka

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'गनपथ: पार्ट 1' के मेकर्स एक्टर अमिताभ बच्चन को फिल्म में टाइगर के पिता की भूमिका निभाने के लिए बोर्ड पर लाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। एक्टर फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे और उनके पिता का किरदार भी एक पुराने बॉक्सर का होगा। हालाँकि, मेगास्टार का डॉटड लाइन्स पर हस्ताक्षर करना बाकी है। 

 

बता दें, इस समय टाइगर श्रॉफ फिल्म गणपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएंगी। इस फिल्म में टाइगर और कृति दूसरी बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को फिल्म हीरोपंती में एक साथ देखा गया था।

 

Content Writer: suman prajapati

Tiger ShroffinjuredeyeshootingGanapath Part 1Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...