main page

Video: टाइगर श्रॉफ ने की 'अनबिलीवेबल' चैलेंज की शुरुवात

Updated 01 October, 2020 04:43:53 PM

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है और ''अनबिलिवेबल'' के साथ सिंगिंग की शुरुआत की है, जो गौरव वाधवा द्वारा निर्मित है। अभिनेता अपनी चेक-लिस्ट से चीजों को पूरा कर रहे हैं...

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है और 'अनबिलिवेबल' के साथ सिंगिंग की शुरुआत की है, जो गौरव वाधवा द्वारा निर्मित है। अभिनेता अपनी चेक-लिस्ट से चीजों को पूरा कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में, टाइगर गाने के डांस वीडियो में अपनी ही धुन पर झूमते हुए नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अग॰ 14, 2020 को 2:40पूर्वाह्न PDT बजे को Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) द्वारा साझा की गई पोस्ट

शुरु हुआ 'अनबिलिवेबल चैलेंज
अभिनेता ने अब अपने गीत 'अनबिलिवेबल' के साथ एक चैलेंज की शुरुवात की है जहां वे अपने चश्मे को पास करते हुए नजर आ रहे है। चैलेंज के लिए हैशटैग #unbelievableshadeschallenge है। वह अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार के लिए सदा आभारी महसूस करते है।टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

वीडियो में क्या है
इस वीडियो में टाइगर एक सफ़ेद रंग की वेस्ट, सस्पेंडर्स के साथ काले रंग की पैंट है और चैलेंज 'अनबिलिवेबल' का मुख्य एलिमेंट 'चश्मा' पहने हुए नज़र आ रहे है। अभिनेता ने उद्योग से अपने दोस्तों को नामांकित किया है और अपने प्रशंसकों सहित इन सेलेब्स को यह चैलेंज पूरा करने के लिए कहा है। टाइगर को उन्हें 'अनबिलिवेबल' की धुन पर अपने क्लासी चश्मे में थिरकते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सित॰ 18, 2020 को 6:43पूर्वाह्न PDT बजे को Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) द्वारा साझा की गई पोस्ट

टाइग ने दी अपनी आवाज
खुद की तरह अभिनेता को चीजे उत्तम दर्जे की और क्लासी रखना पसंद है। और यह, वीडियो में साफ देखा जा सकता है जहाँ वह स्टाइल में गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।गीत 'अनबिलिवेबल' को टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज दी है जो बिग बैंग म्यूजिक के गौतम वाधवा द्वारा निर्मित है।

: Chandan

Tiger ShroffTiger Shroff SongTiger Shroff ChallengeTiger Shroff Viral Videoटाइगर श्रॉफटाइगर का गानाटाइगर श्रॉफ चैलेंज

loading...