एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। दिशा को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। इस खास मौके पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने भी दिशा को बर्थडे विश किया है। आयशा ने तस्वीरें कर उसके साथ खास मैसेज लिखा है।
13 Jun, 2021 08:06 PMमुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। दिशा को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। इस खास मौके पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने भी दिशा को बर्थडे विश किया है। आयशा ने तस्वीरें कर उसके साथ खास मैसेज लिखा है।
आयशा ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में दिशा भैंस के बछड़े के साथ नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में दिशा आयशा के साथ नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए आयशा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे दिशू। आपके ग्लैमरस अवतार से हर किसी को प्यार है, लेकिन मुझे आपकी सादगी सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं।' फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और दिशा को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें दिशा और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है। दोनों को एक-साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।