एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में टाइगर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर एक्ट्रेस दिशा पटानी ने कमेंट किया है।
14 Dec, 2021 01:15 PMमुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में टाइगर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर एक्ट्रेस दिशा पटानी ने कमेंट किया है।
वीडियो में टाइगर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। एक्टर सिर्फ येलो शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। टाइगर -1 डिग्री तापमान में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- 'कुछ नेचर क्रायोथेरपी के साथ मेरा दिन शुरू।' इसके साथ एक्टर ने -1 डिग्री हैशटैग भी दिया है। टाइगर के इस वीडियो को देख कर फैंस काफी हैरान रह गए हैं।
टाइगर के इस वीडियो पर दिशा ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा- Lol।
काम की बात करें तो टाइगर बहुत जल्द फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कृति सैनन नजर आएंगी। इसके अलावा एक्टर 'हीरोपंती 2' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म टाइगर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया भी हैं।