main page

गणतंत्र दिवस के मौके पर टाइगर श्रॉफ का सॉन्ग 'वंदे मातरम' रिलीज, देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए एक्टर

Updated 26 January, 2022 05:11:32 PM

देश में आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक सब देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं इस मौके पर टाइगर श्रॉफ का नया गाना वंदे मातरम रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक सब देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं इस मौके पर टाइगर श्रॉफ का नया गाना वंदे मातरम रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। 

Bollywood Tadka


इस वीडियो को टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, “अपने दिलों में विश्वास और हमारे विचारों में स्वतंत्रता के साथ, आइए राष्ट्र को सलाम करें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! ”

इस सॉन्ग का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। वहीं टाइगर ने ही सॉन्ग में अपनी आवाज दी है। देशभक्ति से ओतप्रोत इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है।
 

Content Writer: suman prajapati

Tiger ShroffsongVande MataramreleasedRepublic DayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...