एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को अपना 28 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और करीबी रात 12 बजे से ही उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में विश किया है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
13 Jun, 2020 06:14 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को अपना 28 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और करीबी रात 12 बजे से ही उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में विश किया है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
टाइगर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दिशा मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दिशा बेहद खुश नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर कर टाइगर ने कैप्शन में लिखा, "इसके बाद 3 वेफल्स 3 पैनकेक्स, हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार." टाइगर के इस पोस्ट पर दिशा ने भी प्यारे शब्दों में रिप्लाई किया और लिखा, 'थैंक्यू सुपरस्टार."वीडियो में दिशा पाटनी क्यूट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें दिशा और टाइगर फिल्म 'बागी-2' में एक साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म दोनों की जोड़ी काफी पसंद किया गया था। दिशा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की भी काफी अच्छी दोस्त है और टाइगर संग रिलेशन की अफवाहों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं।