main page

गर्लफ्रेंड कृशा साह संग शादी के बंधन में बंधे टीना अंबानी के बेटे अनमोल, सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं अंबानी खानदान की बहू

Updated 21 February, 2022 02:43:53 PM

देश से सबसे अमीर खानदाना यानि अंबानी फैमिली में इस समय खुशियों का माहौल है। अंबानी फैमिली ने श्लोका मेहता के बाद अब नई बहू का स्वागत किया। दरअसल अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी को गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए। जय अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मुंबई: देश से सबसे अमीर खानदाना यानि अंबानी फैमिली में इस समय खुशियों का माहौल है। अंबानी फैमिली ने श्लोका मेहता के बाद अब नई बहू का स्वागत किया। दरअसल अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी को गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए। जय अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

अंबानी परिवार की नई बहू कृशा डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। डायमंड और एमराल्ड हैवी ज्वैलरी, मांग टीका, हाथों में लाल चूड़ा और सिल्वर कलीरे कृशा के ब्राइडल लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं जय अनमोल अंबानी सफेद कलर की शेरवानी में हैंडसम दिखे।

Bollywood Tadka

बेटे की शादी में मां टीना अंबानी भी बेहद खूबसूरत नजर आई। टीना ने इस मौके पर लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था।

Bollywood Tadka

भतीजे की शादी में पहुंची नीता अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोंसला के पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं। वहीं ईशा अंबानी बेबी पिंक लहंगे में सजी। 

Bollywood Tadka

इससे पहले कृशा शाह की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की गई। इस दौरान कृशा शाह गुलाबी रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई। कृशा ने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था।

Content Writer: Smita Sharma

tina ambanisonanmol ambanitie knotkrisha shahBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...