बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की स्टारर फिल्म ''टोटल धमाल'' 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिलने का बावजूद भी इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 9 दिनों में कुल 106.32 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
03 Mar, 2019 06:06 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिलने का बावजूद भी इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 9 दिनों में कुल 106.32 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
बता दें कि इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए का है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा,बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। इनकी कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आ रही है।