सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ''छिछोरे'' जब से अनाउंस हुई है, तब से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट 30 अगस्त होगी।
31 Jul, 2019 06:03 PM
तड़का टीम। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'छिछोरे' जब से अनाउंस हुई है, तब से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट 30 अगस्त होगी। अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर साहो से टकराना तय है। खास बात यह है कि साहो में भी श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है।
जानकारी मिली है कि छिछोरे का ट्रेलर 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे पर रिलीज होगी। आमिर खान की फिल्म दंगल से मशहूर हुए फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म तीन दोस्तों, उनकी दोस्ती और इनके रीयूनियन की कहानी है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार 'सोनचिड़िया' फिल्म में नजर आए थे। वहीं श्रद्धा कपूर 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट दिखी थीं।