main page

TRAILER: 'एक लड़की को देखा तो एेसा लगा' में खूब जमेगी बाप-बेटी की जोड़ी

Updated 27 December, 2018 12:32:49 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ''एक लड़की को देखा तो एेसा लगा'' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सोनम के अलावा राजकुमार राव और जूही चावला लीड रोल में है। फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में फिल्म की स्टोरी को काफ

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो एेसा लगा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सोनम के अलावा राजकुमार राव और जूही चावला लीड रोल में है। फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में फिल्म की स्टोरी को काफी दि‍लचस्प बताया गया है।

 

Bollywood Tadka, एक लड़की को देखा तो एेसा लगा इमेज, अनिल कपूर इमेज, सोनम कपूर इमेज, जूही चावला इमेज

 

लेकिन कहानी का सबसे बड़ा ट्व‍िस्ट फिल्म की र‍िलीज पर ही खुलने वाला है। फिल्म की कहानी शुरू होती है एक पंजाबी परिवार की लड़की स्वीटी यान‍ि सोनम कपूर की शादी से, ज‍िसके पापा (अन‍िल कपूर) किसी भी अच्छे लड़के से उसकी शादी कराना चाहते हैं, ले‍किन स्वीटी की शादी नहीं हो पाने के पीछे छ‍िपा है एक राज जो कहानी में इमोशन और सस्पेंस लिए हुए लग रहा है। ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। 

 

Bollywood Tadka, एक लड़की को देखा तो एेसा लगा इमेज, अनिल कपूर इमेज, सोनम कपूर इमेज, जूही चावला इमेज

 

बता दें कि रियल लाइफ में पिता अनिल और बेटी सोनम की जोड़ी फिल्म में भी बाप-बेटी का किरदार निभाएंगे। सोनम के अपोज‍िट राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। फ‍िल्म जूही चावला अहम रोल में हैं, ज‍िनकी जोड़ी अनि‍ल कपूर के साथ बनी है। पिछले दिनों अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इसमें अनिल और सोनम दिखे थे। शादी के बाद सोनम का ये दूसरा प्रोजेक्ट है।

 

: Konika

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga hindi newstraileranil kapoor hindi newssonam kapoor hindi newsjuhi chawla hindi newsRajkummar Rao hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...