main page

नाना के निधन से टूटीं 'तू आशिकी' फेम जन्नत जुबैर, बचपन की तस्वीरें शेयर कर बोलीं-'मिस यू नानू...अल्लाह आपको जन्नत फरमाए'

Updated 04 January, 2022 03:40:46 PM

टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पाॅपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर पर नए साल 2022  के चंद दिनों बाद ही दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके नाना इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस दुखद खबर की जानकारी ''तू आशिकी'' एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की। नानू के निधन से जन्नत जुबैर बुरी तरह टूट गई हैं।

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पाॅपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर पर नए साल 2022  के चंद दिनों बाद ही दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके नाना इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस दुखद खबर की जानकारी 'तू आशिकी' एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की। नानू के निधन से जन्नत जुबैर बुरी तरह टूट गई हैं।

Bollywood Tadka

जन्नत ने बचपन में नानू संग बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक तस्वीर में वह नानू की गोद में बैठी दिख रही हैं तो किसी में उनकी पीठ पर बैठ घूम रही हैं।

 

एक तस्वीर में वह समंदर में खेलती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ जन्नत ने टूट दिल वाली इमोजी बना लिखा- 'मिस यू नानू...अल्लाह आपको जन्नत फरमाए 💔💔।'

Bollywood Tadka

जन्नत को हाल ही में सिद्धार्थ निगम के साथ बॉस 15 में बतौर गेस्ट आई  शो के होस्ट सलमान खान के साथ दोनों यंग सेंसेशन ने खूब मस्ती की और उन्हें अपने साॅन्ग पर खूब नचाया। 

बता दें कि जन्नत जुबैर ने साल 2009 में कलर्स टीवी पर शो ‘फुलवा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।इसके बाद जन्नत 'भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' में भी देखा गया था। इसके अलावा जन्नत रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Tu AashiquiJannat Zubairmaternal grandfatherpassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...