बी-टाउन इंडस्ट्री में लुक्स काफी मेटर करते हैं। हर स्टार अपने आप को खूबसूरत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। कुछ स्टार्स इसके लिए कई सर्जरी भी करवाते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें अपने लुक्स कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी एक्टिंग ही लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य। जया अपने लुक की परवाह न करते हुए बाल्ड हो गई हैं।
21 Apr, 2020 12:03 PMमुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में लुक्स काफी मेटर करते हैं। हर स्टार अपने आप को खूबसूरत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। कुछ स्टार्स इसके लिए कई सर्जरी भी करवाते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें अपने लुक्स कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी एक्टिंग ही लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य। जया अपने लुक की परवाह न करते हुए बाल्ड हो गई हैं।
उन्होंने अपने बाल्ड लुक के वीडियो इंस्टा पर शेयर किए हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-' सरप्राइज, लंबे वक्त से ये करना चाहती थी लेकिन कभी इतना मोटिवेशन नहीं मिला। ये मुझे स्वतंत्रता और अच्छे से काम करने में मदद करेगा। इसके अलावा वीडियो में वे कहती दिख रही हैं कि उनकी फैमिली ये बिल्कुल नहीं चाहती थी।
वो हमेशा से उन्हें लंबे बाल रखने के लिए कहते थे क्योंकि जिस इंडस्ट्री में वो हैं वहां लुक्स मेटर करते हैं लेकिन उनके लिए एक्टिंग ही सबसे ऊपर रही है। साथ ही उन्होंने बाल काटने के पीछे के कारण भी बताए। उन्होंने कहा कि वो अपने बालों को संभाल कर रख रही हैं। इन्हें कैंसर मरीजों के लिए विग बनाने को देंगी। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरने पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ उनकी इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
काम की बात करें तो जया 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'बनू मैं तेरी दुल्हन','झांसी की रानी', 'हातिम', 'कसम से', 'गंगा', 'कैसा ये प्यार है', 'जय हनुमान', 'करम अपना-अपना', 'वो रहने वाली महलों की', 'अंबर धारा', 'थपकी प्यार की' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।