एक्टर प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं। कपल एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करता है। बीते मंगलवार कपल में एक बार फिर गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि
12 May, 2021 01:23 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं। कपल एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करता है। बीते मंगलवार कपल में एक बार फिर गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युविका और प्रिंस एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बना रहे हैं और फैंस को परफेक्ट कपल गोल दे रहे हैं।

इतना ही नहीं इस दौरान दोनों एक दूसरे को मास्क पहने ही किस करते भी नजर आ रहे हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान युविका व्हाइट टॉप के साथ डेनिम पैंट खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

लो बन, चेहरे पर व्हाइट मास्क और व्हाइट शूज से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं चैक शर्ट और व्हाइट पैंट में परफेक्ट लग रहे हैं। एक साथ कपल का बेहद लविंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

बता दें, प्रिंस और युविका टीवी के जाने माने कपल में से एक हैं। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दौरान हुई थी। दोनों पहले दोस्त बनें, इसके बाद दोनों में प्यार हुआ। अक्टूबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडिया पर प्रिंस अक्सर युविका संग सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं। फैंस इनकी पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।