main page

Video: पाकिस्तानी एंकर ने प्रियंका-दीपिका के लिए उगला जहर, कहा- 'इन्‍हें देख आती है उल्‍टी'

Updated 23 August, 2019 01:50:29 PM

जम्मू कश्मीर के आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्‍तान का बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ पाकिस्‍तानी नेता बल्‍कि अब वहां के सेलेब्‍स भी बुरी तरह से बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेलेब ने इंडिया और बॉलीवुड के खिलाफ उल्‍टा सीधा बोलना शुरू कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी वीडियो जॉकी, वकार जका का वीडियो वायरल हो रहा है

मुंबई: जम्मू कश्मीर के आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्‍तान का बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ पाकिस्‍तानी नेता बल्‍कि अब वहां के सेलेब्‍स भी बुरी तरह से बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेलेब ने इंडिया और बॉलीवुड के खिलाफ उल्‍टा सीधा बोलना शुरू कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी वीडियो जॉकी, वकार जका का वीडियो वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,  प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, दीपिका पादुकोण इमेज,दीपिका पादुकोण फोटो,दीपिका पादुकोण पिक्चर

इस वीडियो में वह दीपिका पादुकोण सहित प्रियंका चोपड़ा की शक्‍ल को लेकर उल्‍टी सीधी बातें बोलते दिख रहे हैं। वकार जका वीडियो जॉकी होने के साथ साथ सोशल एक्टविस्ट भी हैं। इस वीडियो में वह कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्‍होंने जितना भी जहर उगला है, वह शायद दीपिका-प्रियंका के फैंस को पसंद न आए। 

 

 

वीडियो की बात करें तो उन्‍होंने इसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से पाकिस्तान में भारतीय एक्टर्स के बिलबोर्ड हटाने की मांग की है। इसके साथ मल्टीनेशनल कंपनियों को कहा है कि अगर उन्‍हें पाकिस्‍तान में बिजनेस करना है तो वह भारतीय कलाकारों को प्रचार के लिए अप्रोच न करें। वकार ने कहा कि एक बार जब उन्‍होंने दीपिका को सामने से देखा था तो उन्‍हें उल्‍टी आ गई थी। वहीं देसी गर्ल प्रियंका को मैंने दुबई में देखा था। वकार ने कहा कि प्रियंका को देखने के बाद वह खुद पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे। और सोचने लगे कि ये कौन-सा मेकअप करती हैं। पाकिस्तान में इनसे अच्छी लड़कियां हैं। 

Bollywood Tadka

वकार को लोगों ने किया ट्रोल 

जैसे ही वकार का ये वीडियो वायरल हुआ तो भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स का खून खौल गया। उन्‍होंने वकार को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा-'देश इनसे संभल नहीं रहा लोग भूखे मर रहे हैं, बस इनसे बातें करवा लो।' वहीं एक दूसरे यूजस ने लिखा-टठीक है भाईजान, हम बदसूरत ही सही, भिखारी तो नहीं हैं। तुम्हारी प्राथमिकताएं बिगड़ गई हैं। आत्मसम्मान खूबसूरती से ज्यादा बड़ा होता है।'


 

: Smita Sharma

TV HostVJWaqar ZakaInsulteddeepika padukonepriyanka chopraarticle 360trolledfansBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...