main page

Ayodhya: राम के कैरेक्टर से इस एक्टर की बढ़ी थी मुसीबतें, देखते ही पैर छूने लगते थे लोग

Updated 08 November, 2019 07:40:50 PM

एक समय था जब रामानंद सागर का सीरियल ''रामायण'' टीवी पर दिखाई देता था। जिस समय यह सीरियल ब्रॉडकास्ट होता था, उस समय सड़कों पर सन्नाटा रहता था क्योंकि हर कोई रामायण देखता था। उस सीरियल रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक समय था जब रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' टीवी पर दिखाई देता था। जिस समय यह सीरियल ब्रॉडकास्ट होता था, उस समय सड़कों पर सन्नाटा रहता था क्योंकि हर कोई रामायण देखता था। उस सीरियल रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। उस समय अरुण गोविल की पॉपुलैरिटी का हाल यह था कि लोग उन्हें भगवान राम मानते थे और उन्हें देखते ही उनके पैर छूते थे।

Bollywood Tadka, Arun Govil Images
अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ था। उनकी पढ़ाई के दौरान उनको स्टेज पर परफॉर्म करने का शौक लग गया। अरुण को अपना पहला ब्रेक ताराचंद्र बडज़ात्या की फिल्म पहाड़ी (1977) से मिला था। फिर उन्होंने 'सावन को आने दो', 'अय्याश', 'हिम्मतवाला' और 'सांच को आंच नहीं' जैसी फिल्मों में लीड रोल्स निभाए हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स 'विक्रम बेताल' में भी रोल किया, जिसे ऑडिएंस ने भी पसंद किया।

Bollywood Tadka, Arun Govil Images
अरुण गोविल ने टीवी शो 'लव कुश', 'कैसे कहूं', 'अपराजिता' में भी काम किया, लेकिन जो प्रसिद्धि उन्हें राम के कैरेक्टर से मिली, वो और किसी रोल से नहीं मिली। लोग अरुण गोविल को राम के ही कैरेक्टर में देखना पसंद करते थे।

Bollywood Tadka, Arun Govil Images
फिल्मों से 9-10 साल दूर रहने के बाद, उन्होंने राम के कैरेक्टर से बाहर निकलने की कोशिश की और नेगेटिव रोल करने शुरू कर दिए, बोल्ड सीन दिए, लेकिन सफल नहीं हुए। आज भी अरुण गोविल की पहचान राम से ही होती है।

Edited By: Akash sikarwar

Ayodhya VerdictArun GovilRamRamanand SagarRamayanaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...