फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर के लॉकडाउन के चलते हालात मंदे हो गए थे। आर्थिक परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद के लिए गुहार लगाई थी। उनकी वीडियो शेयर करने के बाद से ही बॉलीवुड के कई स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे आए और अब तक उनके अकाउंट में 12 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर हो चुकी है।
07 Jun, 2020 09:11 AMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर के लॉकडाउन के चलते हालात मंदे हो गए थे। आर्थिक परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद के लिए गुहार लगाई थी। उनकी वीडियो शेयर करने के बाद से ही बॉलीवुड के कई स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे आए और अब तक उनके अकाउंट में 12 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर हो चुकी है।
इस पर राजेश करीर ने लोगों का धन्यवाद किया है और अब फिर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों और जरूरत के समय मदद करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने वीडियों शेयर कर ये भी कहा कि अब मेरे अकाउंट में र पैसे न डालें क्योंकि उनके पास जरूरत से ज्यादा पैसे आ चुके हैं। लेकिन मदद का ये सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बता दें राजेश करीर की मदद की अपील के बाद अब तक 250 से ज्यादा लोग उनकी पैसों से मदद कर चुके हैं। देश से ही नहीं विदेश से भी उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं।बीते दिनों राजेश के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था और उनके खाते में 10,000 की मदद भेजी थी।काम की बात करें तो राजेश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत मंगल पांडे से की थी। इसके बाद वो अल्लाह के बंदे और अग्निपथ 2 जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी अपकमिंग फिल्म भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया। इसके अलावा राजेश कई टीवी सीरीयल्स में भी काम कर चुके हैं।