देश में कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब तक वो कई जरूरतमंदों को मदद पहुंचा चुके हैं। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देने के साथ ही कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये एक करोड़ रुपए भी जुटाए है। ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए महामारी से लड़ने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा हुआ है- ''धन्यवाद! आप सभी सहायता से हम अपने लक्ष्य तक पहुंच गए हैं। इंडियन हॉस्पि
02 Jun, 2021 02:33 PMबॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब तक वो कई जरूरतमंदों को मदद पहुंचा चुके हैं। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देने के साथ ही कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये एक करोड़ रुपए भी जुटाए है।
ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए महामारी से लड़ने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा हुआ है- 'धन्यवाद! आप सभी सहायता से हम अपने लक्ष्य तक पहुंच गए हैं। इंडियन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने के लिए एक करोड़ रुपए जुटाए हैं।
इसके कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा- 'आप सभी का धन्यवाद जो आपने फंड जुटाने में मदद की। जहां जरूरत थी वहं तक हमने ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेजने में पूरी तरह से सफल हुए हैं। ट्विंकल ने कहा कि वह अपडेट पोस्ट कर जानकारी देती रहेंगी।
बता दें, इससे पहले कपल ने 100 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर दान किए थे, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की थी।