बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया की हालत इस समय कुछ नाजुक हैं, जिसके चलते वो मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हाल ही में हॉस्पिटल के बाहर ट्विंकल खन्ना को स्पॉट किया गया। दरअसल इस दौरान एक्ट्रेस अपनी मां से मिलने वहां पहुंची हैं। सूत्रों द्वारा अभी यह पता नही चल पाया है कि वास्तव में वो किस बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती हैं।
16 Nov, 2019 04:39 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया की हालत इस समय कुछ नाजुक हैं, जिसके चलते वो मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हाल ही में हॉस्पिटल के बाहर ट्विंकल खन्ना को स्पॉट किया गया। दरअसल इस दौरान एक्ट्रेस अपनी मां से मिलने वहां पहुंची हैं। सूत्रों द्वारा अभी यह पता नही चल पाया है कि वास्तव में वो किस बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती हैं।
एक्टर अक्षय कुमार को गुरूवार के दिन हिंदुजा अस्पताल में स्पॉट किया गया, उन्हें वहां देख उनके फैंस को उनकी सेहत चिंता हो गई। लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि अक्षय कुमार नहीं बल्कि उनकी सासू मां डिंपल कपाडिया बीमार है, जिन्हें मिलने के लिए अक्षय वहां पहुंचे हैं।
काम की बात करें तो इन दिनों डिंपल कपाडिया अपनी हॉलीवुड फिल्म ’टेनट’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म को हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है। वहीं उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना की बात करें तो इन दिनों वो फिल्मी दुनिया से दूर हैं।