main page

शिवाय के रूम से मिलेगी लाश, जल्द ही शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated 29 August, 2018 05:47:34 PM

स्टार प्लस के सीरियल ''इश्कबाज'' में जल्द ही एक नया ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द ही मंदाना करीमी की एंट्री होने वाली है। मंदाना की एंट्री के बाद शिवाय की जिंदगी बदल जाएगी। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शिवाय सुबह उठते ही अपने आसपास हुई अजीबोगरीब घटनाओं को देखते हुए चौंक जाते हैं।

मुंबई: स्टार प्लस के सीरियल 'इश्कबाज' में जल्द ही एक नया ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द ही मंदाना करीमी की एंट्री होने वाली है। मंदाना की एंट्री के बाद शिवाय की जिंदगी बदल जाएगी। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शिवाय सुबह उठते ही अपने आसपास हुई अजीबोगरीब घटनाओं को देखते हुए चौंक जाते हैं। जिसके बाद वे रात में हुई बातों को याद करते हैं। वे अपने हाथ और मुंह को खून से सना हुआ पाते हैं। थोड़ी देर बाद वे बेड पर मंदाना करीमी की लाश देखते हैं। ये सब देखकर शिवाय हैरान हो जाते हैं।

सस्पेंस से भरा ये प्रोमो दर्शकों की बेचैनी तो बढ़ा ही रहा है। साथ ही उन्हें लंबे समय बाद मंदाना करीमी को टीवी स्क्रीन्स पर देखने का मौका मिलेगा। वैसे प्रोमो देखकर अंदाजा हो जाता है कि आने वाले एपिसोड्स में शिवाय की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 
 

: Konika

twistshowishqbaaz

loading...