main page

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही तनातनी पर ट्विटर यूजर्स ने दिया ये आईडिया

Updated 01 November, 2019 05:48:54 PM

जब तक भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना इस बात पर अड़े हुए हैं कि हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, फैंस ने अनिल कपूर को इसके लिए चुना है।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। जब तक भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना इस बात पर अड़े हुए हैं कि हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, फैंस ने अनिल कपूर को इसके लिए चुना है। एक ट्विटर यूजर ने सुझाव दिया कि 'नायक' एक्टर को तब तक महाराष्ट्र का सीएम बनाया जाना चाहिए जब तक कि दोनों दल अपने उम्मीदवारों पर फैसला नहीं कर लेते। अनिल कपूर ने इस बात पर एक आइडियल रिएक्शन दिया है।

 

अनिल कपूर की 2001 में आई फिल्म 'नायक' को याद करते हुए एक फैन ने ट्विटर पर उनका नाम लिया जिससे चल रही बहस को खत्म किया जा सके। उन्होंने लिखा, "महाराष्ट्र में जब तक रिजल्ट नहीं निकलता, तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दो। परदे पर उनका एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा और सराहा है। देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे क्या सोच रहे हैं।"? 

 

जिस पर अनिल कपूर ने जवाब दिया, "मैं नायक ही ठीक हूं।"

Bollywood Tadka, Nayak Memes

एक्टर के रिप्लाई पर उनकी तारीफ करते हुए कई और कमेंट आए। उनके एक फैन ने लिखा, "पहले वह मना करेंगे, फिर शपथ लेंगे।"

Bollywood Tadka, Nayak Memes

एक फैन ने लिखा, "वैसे ये बुरी सलाह नहीं है।"

Bollywood Tadka, Nayak Memes

एक फैन ने 2001 की फिल्म की अगली सीरीज की मांग की। उन्होंने लिखा, “मुझे यह फिल्म बहुत पसंद है .. सर नायक 2 बननी चाहिए।"

Bollywood Tadka, Nayak Memes

एस शंकर द्वारा डायरेक्टेड 'नायक' में अनिल कपूर एक कैमरामैन के किरदार में थे, जो एक मरते हुए व्यक्ति के जीवन को बचाने के बाद एक इंटरव्यूअर के रूप में प्रमोट हो जाता है। उनका पहला प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (अमरीश पुरी) का इंटरव्यू करना है। सवालों और जवाबों के एक गर्म दौर के बाद, राजनेता उसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने की चुनौती देता है। वह इस पर काम करता है और बाद में राज्य का निर्वाचित मुख्यमंत्री बन जाता है।

Bollywood Tadka, Nayak Memes

महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य की बात करें तो हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। हालांकि, दोनों दलों के बीच इस बात को लेकर तनातनी चल रही है कि मुख्यमंत्री कौन होगा क्योंकि दोनों दल सीएम की कुर्सी पर अपने उम्मीदवार चाहते हैं।

Edited By: Akash sikarwar

Maharashtra Chief MinisterAnil KapoorBJPShivSenaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...