main page

स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद करण जौहर की मां ने करवाया सैनिटाइजेशन, इंटरनेट पर वायरल वीडियो

Updated 26 May, 2020 09:46:50 AM

भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में तीन हाउसहेल्प कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब प्रोड्यूसर करण जौहर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। करण के घर में दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। करण ने बताया था कि लक्षण नजर आने के बाद से वो क्वारेंटाइन में हैं।

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में तीन हाउसहेल्प कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब प्रोड्यूसर करण जौहर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। करण के घर में दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। करण ने बताया था कि लक्षण नजर आने के बाद से वो क्वारेंटाइन में हैं।

Bollywood Tadka

घर के दूसरे सदस्यों का टेस्ट करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं अब करण की मां हीरू जौहर का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप करण के घर में सैनिटाइनजेशन प्रोसेस चलता देख सकते हैं। वहीं उनकी मां वो सैनिटाइजेशन करवाती दिख रही हैं। 

Bollywood Tadka


करण ने दी थी ये जानकारी

करण जौहर ने हाल ही में ट्वीट कर उनके दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि परिवार के सदस्यों और बाकी हाउस हेल्प में इस तरह के लक्षण नहीं हैं। हमने टेस्ट करवा लिए हैं जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव है लेकिन अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम 14 दिन आइसोलेशन में रहेंगे।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की भी अपील की। बता दें कि करण अपनी मां और दो बच्चों यश और रूही जौहर के साथ रहते हैं। उनके बच्चे यश और रूही तीन साल के हैं। ऐसे में करण ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बोनी कपूर के घर में मिले थे तीन केस

बता दें कि करण जौहर से पहले फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में भी तीन हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद बाकी हाउस हेल्प और उनके परिवार का टेस्ट हुआ था जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस बात की जानकारी खुद जाह्नवी और बोनी ने एक पोस्ट के जरिए दी थी।  

: Smita Sharma

karan joharmotherhiroo joharsanitization processtwo corona positive caseshousecoronaviruslockdownBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...