main page

'उडारियां' फेम करण वी ग्रोवर ने अपनी रियल लाइफ 'तेजो' से रचाई शादी, व्हाइट पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

Updated 01 June, 2022 03:51:15 PM

सीरियल ''उडारियां'' स्टार करण वी ग्रोवर को आखिरकार उनकी रियल लाइफ तेजो मिल गई है। करण वी ग्रोवर ने 31 मई को अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। पॉपी जब्बल और करण वी ग्रोवर की शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए। कपल ने हिमाचल की वादियों में शादी रचाई।

मुंबई: सीरियल 'उडारियां' स्टार करण वी ग्रोवर को आखिरकार उनकी रियल लाइफ तेजो मिल गई है। करण वी ग्रोवर ने 31 मई को अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। पॉपी जब्बल और करण वी ग्रोवर की शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए। कपल ने हिमाचल की वादियों में शादी रचाई। 

Bollywood Tadka

शादी होते ही करण वी ग्रोवर ने एक शानदार तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में करण वी ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ शादी के मंडप में खड़े नजर आ रहे हैं। टीवी के इस खूबसूरत कपल ने शादी के पिंक और आइवरी कलर की आउटफिट का चुनाव किया था। लुक की बात करें तो दुल्हनिया व्हाइट एंड पिंक जोड़े में खूबसूरत दिखीं।

Bollywood Tadka

मांग टीका, हैवी नेकलेस, कलीरे दुल्हन बनीं पॉपी जब्बल के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं दुल्हे राजा की बात करें तो वह व्हाइट शेरवानी और पगड़ी बांधे खूब जच रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की शादी की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है। फैंस करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं।

Bollywood Tadka

करण ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'MayDay!! MayDay!! हमने फाइनली कर दिखाया। 31.05.2022' इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। वहीं पॉबी ने भी सेम फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan V Grover (@karanvgrover)

आपको जानकर हैरानी होगी कि करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल बीते 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 10 साल तक डेटिंग करने के बाद अब करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने अपने रिश्ते को नाम दिया। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो एक्टिंग फील्ड में आने से पहले उन्होंने साल तक बतौर इवेंट मैनेजर काम भी किया है। Omung Kumar की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते हुए उन्होंने साल 2004 में Gladrags कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने इसी साल 'सारथी' से टीवी पर डेब्यू किया। उन्होंने कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। 

Bollywood Tadka

वहीं पाॅपी जब्बल भी एक्टिंग से जुड़ी हुई हैं। उन्हें साल 2018 में आई वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' में काम किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली। इस वेब सीरीज में मेन लीड में विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी थे। इसके अलावा पॉपी Uda Aida और Mahi NRI में भी नजर आ चुकी हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

udaariyanKaran V GrovermarriesPoppy JabbalLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...