कोरोना वायरस की वजह से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग रुक गई है। ऐसे में जब कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है तो लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म कई फिल्म रिलीज हो कही है। इस बीच ओटीटी पर अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हुई है और वो ''पाताल लोक'' लेकर हाजिर हैं। लॉकडाउन के बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर अनुष्का की क्राइम वेब सीरीज ''पाताल लोक'' रिलीज हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने ट्वीट कर के दी है।
16 May, 2020 09:24 AMमुंबई: कोरोना वायरस की वजह से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग रुक गई है। ऐसे में जब कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है तो लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म कई फिल्म रिलीज हो कही है। इस बीच ओटीटी पर अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हुई है और वो 'पाताल लोक' लेकर हाजिर हैं। लॉकडाउन के बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर अनुष्का की क्राइम वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने ट्वीट कर के दी है।
जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी स्टारर ये सीरीज क्राइम, फेक न्यूज, आतंकवाद और अन्य चीजों के बारे में बात करती है। इस सीरीज के अलावा अनुष्का और विराट की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीर कपल की शादी के दौरान की है। टीवी के पास रखी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें दोनों का एक कार्टून जैसा नजर आ रहा है।
लोग अब इस तस्वीर को काफी शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- 'शो से ज्यादा ये फोटो चर्चा में आ जाएगी।' एक अन्य यूजर ने विराट और अनुष्का के स्केच को क्यूट बताया। एक यूजर ने लिखा- 'यह मुश्किल तस्वीर है।'
बता दें कि लॉकडाउन में अनुष्का और विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों वीडियोज और तस्वीरों के जरिए फैंस का मनोरंजन करने में पीछे नहीं रह रहे हैं।
पाताल लोक की बात करें तो इसेलोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ दर्शक इसकी तुलना नेटफ्लिक्स के सेक्रेड गेम्स और अमेजन प्राइम की ही मिर्जापुर से भी कर रहे हैं और इसे बाकी इंडियन वेब सीरीज से अलग और बेहतर बता रहे हैं।