main page

Transformation:लॉकाडाउन में बाहुबली की 'देवसेना' का हुआ कुछ ऐसा हाल, कभी अपनो बोल्ड अवतार से उड़ाई थी लोगों की नीदें

Updated 16 May, 2021 08:59:16 AM

''बाहुबली'' की ''देवसेना'' यानि साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के कई लोग दीवाने हैं। अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली में अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनवाया। एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती है। वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती है लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं। वायरल तस्वीर में उनका वजन काफी बढ़ा दिख रहा है। उनके चेहरे पर भ

मुंबई बाहुबली की देवसेना यानि साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के कई लोग दीवाने हैं। अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली में अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनवाया। एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती है। वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती है लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं।

Bollywood Tadka

वायरल तस्वीर में उनका वजन काफी बढ़ा दिख रहा है। उनके चेहरे पर भी मोटापा नजर आ रहा है। अनुष्का शेट्टी की इस तस्वीर को देखकर कोई नहीं कर सकता है यह वहीं एक्ट्रेस हैं जो कभी अपनी बोल्डनेस से लोगों की नींदे उड़ाती थीं।

 

 वहीं इस तस्वीर देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि लॉकडाउन में एक्ट्रेस ने काफी वजन बढ़ा लिया है।यूजर्स अनुष्का शेट्टी की ये तस्वीर देखकर हैरान हैं। लोगों को लग रहा है कि लॉकडाउन में जब फिल्मों की शूटिंग बंद है तो स्टार्स घर में कैद हैं। ऐसे में उनका वजन काफी बढ़ गया है और वो मोटी हो गई हैं।

Bollywood Tadka


वहीं दूसरी तरफ जानकारी सामने आई है कि अनुष्का शेट्टी की ये तस्वीर अभी की नहीं है। ये तस्वीर उनके हरिद्वार दौरे की है जब वो पिछले साल दिसंबर में वहां पहुंची थीं। अनुष्का काफी धार्मिक हैं और वह देश के कई मंदिरों में जाती रहती हैं। पिछले साल वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गई थीं, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Bollywood Tadka

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म 'निशब्दम' में नजर आई थीं। इसमें अनुष्का के साथ आर माधवन, शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का तेलुगु फिल्म स्टार नवीन पॉलीशेट्टी के साथ अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Content Writer: Smita Sharma

BaahubalistarAnushka ShettyUnseen pictureviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...