main page

उर्मिला मातोंडकर ने दी कोरोना को मात, वीडियो शेयर कर लोगों से की वैक्सीन लगवाने की अपील

Updated 16 November, 2021 10:59:28 AM

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 31 अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी। अब एक्ट्रेस ने 14 दिन में कोरोना को मात दे दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना हाल बताया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी भी दी है कि उनकी रिपोर्ट ''नेगेटिव'' आई है।

मुंबई. एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 31 अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी। अब एक्ट्रेस ने 14 दिन में कोरोना को मात दे दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना हाल बताया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी भी दी है कि उनकी रिपोर्ट 'नेगेटिव' आई है।

Bollywood Tadka
वीडियो में व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस चेयर पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही है- 'नमस्कार और सबसे पहले आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं की वजह से आज मेरी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है और मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। सबसे पहले तो अगर आपका कोविड का टीका नहीं लगा हो तो जल्द से जल्द लगवा लें। अगर आपका पहला टीका लगा है और दूसरा दूसरा नजरअदांज ना करें। कोविड अभी तक खत्म नहीं हुआ है तो बतौर सोसाइटी ये हमारा फर्ज है कि हम साथ मिलकर कोविड से लड़ें। जल्द से जल्द टीका लगवाइए और मास्क के बिना कहीं भी बाहर न जाएं।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उर्मिला ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि जो लोग मेरे संपर्क में आए है वह अपना टेस्ट करवा लें। 
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

urmila matondkartestedcorona negativeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...